सुबह हुई बारिश से मिली राहत । मौसम में हो रहे निरंतर बदलाव से लोग थे परेसान
1 min read
( ब्यूरो रिपोर्ट नफीस अहमद खान )
श्रावस्ती :- बीती रात से मौसम ने करवट बदली है। रात भर हल्की आंधी का सिलसिला जारी रहा। हल्की बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार से मौसम में बदलाव नजर आता रहा है। सुबह से आसमान में बादल उमड़ रहे हैं और तेज हवा चल रही है। पिछले एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी से लोग परेशान रहे। लेकिन सोमवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट बदली है। आंधी के साथ ही श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। अच्छी बारिश होने के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज को देख कर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है।
#Top1 India News #top1indianews #TOP1INDIANEWS