कैबिनेट मंत्री कमला रानी के निधन से भाजपा में शोक की लहर
1 min read
ब्यूरो रिपोर्ट नफीस अहमद खान
कोरोना वायरस हमसे अभी कितनों को छीनेगा। उत्तर प्रदेश में ही डाक्टर,पुलिस कर्मी,स्वास्थ्य कर्मी,सहित लगभग हर तरह की सेवा में लगे लोगों और जनता को मौत के नींद सुला चुकी घातक कोरोना वायरस बीमारी ने रविवार को कानपुर के घाटम पुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक,उत्तर प्रदेश सरकार में प्रविधिक शिक्षा मंत्री (कैबिनेट) श्रीमती कमला रानी वरुण को मौत के मुंह में धकेल दिया।
कमला रानी वरुण के आकस्मिक निधन की समाचार से भाजपा खेमें में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना और दुःख व्यक्त करने वाले लोग उनके निधन से स्तब्ध से नजर आए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने श्रीमती कमला रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि श्रीमती वरुन जी अब हमारे बीच नहीं हैं।हमने एक महान समाज सेविका और नेत्री खो दिया है।भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने श्रीमती कमला रानी वरुण को महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत स्तम्भ बताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज और भाजपा को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।श्रीमती कमला रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,भाजपा पूर्व प्रत्याशी अवधेश दुबे,जिला उपाध्यक्ष भाजपा राना रणधीर सिंह,सुमन पांडेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू),रमेश चंद्र गुप्त,मनोज मिश्र,रफत एजाज़,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेन्द्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,दिलीप पटेल (देव),इंदेश निषाद,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,वरिष्ठ नेता डाक्टर आनंद बहल,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,विनोद सिंह,राजेश सिंह बब्लू,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राम कृष्ण पांडेय(डबलर),युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष विकास मोदनवाल,महिलामोर्चा अध्यक्ष प्रेमशीला यादव,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक उपमा पांडेय,सहजिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक डाक्टर पूनम राय, जिला आई टी प्रमुख मनीष मिश्र,मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव,अमरजीत मौर्य, कुलदीप सिंह,सुबास वर्मा,दिलीप तिवारी,रवि सिंह चौहान,सदा राम वर्मा,सुनील गुप्त,संजीव मिश्र,रणंजय सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।
TOP1 INDIA NEWS CHANNEL