महान वैज्ञानिको में शूमार थे डॉ सीबी रमन
1 min read
रिपोर्ट :- मो सद्दाम हुसैन
देवरिया: भटनी स्थानीय विकास खंड के घांटी बाजार में स्थित यशोदा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज नरेश जी पुरम में डॉ सीवी रमन की 132 वां जन्म दिवस विद्यालय के संचालक व भाजपा नेता प्रवीण कुमार राय की अध्यक्षता में मनाया गया।
इस दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ सी वी रमन के जन्मदिन पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार राय ने कहा कि सर सीवी रमन ने भौतिक विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य कर देश को विज्ञान जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के बच्चों ने डॉ सीवी रमन के जीवन से संबधित निबंध लिखा गया। निबंध प्रतियोगिता में सफल रही खुशी कुशवाहा, नीशू यादव, सोनू भारती,अराध्या प्रजापति, रागिनी यादव,रूभा राय,अर्चना प्रसाद, श्वेता कुशवाहा,कविता कुशवाहा,आकृति शर्मा,अदिति सिंह तथा आंचल को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आमोद कुमार यादव,अनिल कुमार यादव, बलराम साहनी, जितेंद्र कुमार गौड़, संगीता कुशवाहा मेनका यादव, सुनीति श्रीवास्तव आर्यन प्रजापति, सुनील कुमार गौतम राम,अशीष गौड़ अंजली कुशवाहा,दिव्या,सरोज राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Top1 India News Deoria Uttar Pradesh