राष्ट्रीय मतदाता दिवस लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के लार मे नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन देवरिया जिले के विकास खण्ड – लार के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुजा में रानी लक्ष्मीबाई युवती मण्डल अध्यक्ष दीपा पाण्डेय व विकास खण्ड – लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान युवती मण्डल अध्यक्ष दीपा पाण्डेय के द्वारा सभी युवतियों को राष्ट्रीय मतदान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक
जानकारी प्रदान कर मतदान का महत्व बतलाया गया।
ततपश्चात राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के द्वारा मतदान की शपथ दिलायी गयी।
ऊक्त अवसर पर
युवती मण्डल अध्यक्ष दीपा पाण्डेय, रागनी पाण्डेय, महिमा पाण्डेय,गोलू पाण्डेय,अंकिता पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, वंशिका पाण्डेय, ख़ुशीहाली पाण्डेय, पूनम पाण्डेय व जया पाण्डेय समेत अनेक युवतियों की उपस्थिति रही।