नामांकन मे रहेगी पर्याप्त पुलिस बल की ब्यवस्था
1 min read
नामांकन मे रहेगी पर्याप्त पुलिस बल की ब्यवस्था
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे यथा आप सभी को सूच्य है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के छठें चरण में जनपद देवरिया में मतदान दिनंाक 03.03.2022 को होगा। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 04.02.2022 से 11.02.2022 तक निश्चित की गयी है। नामांकन की प्रक्रिया जिला कलेक्ट्रेट परिसर में होगी। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में इस प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न करने के निमित्त व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। जिनका विवरण निम्नवत है-
➡️नामांकन प्रक्रिया में 03 क्षेत्राधिकारी,
➡️12 प्रभारी निरीक्षक,
➡️10 निरीक्षक,
➡️40 उप निरीक्षक,
➡️50 मुख्य आरक्षी,
➡️180 पुरूष/महिला आरक्षी,
➡️01 कम्पनी पीएसी
➡️15 यातायात पुलिस कर्मियों कुल 305 पुलिस अधिकारी/कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। समस्त नामांकन प्रक्रिया के मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर हैं।
देवरिया जनपद के 07 विधानसभा निर्वाचन सीटों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट मुख्य भवन में 07 सहायक निवार्चन अधिकारी के कक्ष निर्धारित किये गये हैं। प्रत्येक कक्ष पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 01 निरीक्षक 02 उ0नि0 एवं 10 पुरूष/महिला आरक्षीगण की ड्यूटी लगायी गयी है। समस्त नामांकन स्थल को इनर एवं आउटर 02 कार्डनों में विभक्त किया गया है, जिनके प्रभारी क्षेत्राधिकारी के स्तर के अधिकारी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त नामांकन स्थल पर सुदृढ़ बैरेकेटिंग की गयी है ताकि अनावश्यक व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सकें। मुख्य प्रवेश द्वार, जो कि कलेक्ट्रेट का दक्षिणी द्वार है, पर महिला इनक्लोजर, कोविड हेल्प डेस्क व डीएफएमडी की व्यवस्था की गयी है तथा 02 प्रभारी निरीक्षकों की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के निमित्त लगायी गयी है। इस द्वार से ही नामांकन हेतु प्रत्याशी प्रवेश करेंगे। कलेक्ट्रेट उत्तरी द्वार से अधिवक्ता व वादकारियों का प्रवेश रहेगा तथा अधिवक्तागण अपने निर्धारित गणवेश में उपस्थित होंगे ताकि उन्हें प्रवेश में कोई दिक्कत न हो।