फिल्म निर्मातऱी सुशीलाजित साहनी ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन पर जताया शोक, कहा : ताई आप जैसा कोई नहीं
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
मुंबई महाराष्ट्र:दुनिया भर में संगीत की दुनिया में ताउम्र राज करने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना और निमोनिया होने के बाद आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया, जिसके बाद पूरे देश के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री की आंखें नम हो गयी। वहीं, लता मंगेश्कर के निधन पर “कस्तूरी” के निर्मातरी सुशीलाजित साहनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सोसायटी के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा।
इस दौरान सुशीलाजित साहनी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया।आप के गाने हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा रहेगी। आपके हर एक गाने को सुनकर बड़ी हुई और आज आप चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में और संगीत की दुनिया मे अमर रहेंगी। ताई आप जैसा कोई नहीं और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि लता जी का जीवन सम्पूर्ण इतिहास है। हम धन्य हैं कि हम उस देश मे पैदा हुए, जहां कण कण में लता जी की आवाज गूंजती है।
उन्होंने कहा कि सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देकर लता जी आज माँ सरस्वती के साथ अनंत यात्रा पर चली गईं। आज का दिन मेरे लिए बेहद दुखद है। मैं उन्हें दिल से नमन करती हूँ।