प्रदेश सह चुनाव प्रभारी ने बनाया चुनाव जीतने की रणनीति
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवर्जीले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया सदर विधानसभा, पथरदेवा विधानसभा, रामपुर कारखाना विधानसभा और बरहज विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्बंधित विधानसभाओं के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर हुयी।
इन बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी,राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने का सारा दारोमदार संचालन समिति के लोगो पर है।आप सभी वे लोग है जो पार्टी और प्रत्याशी की रणनीति को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आप सभी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से कर रहे है,इसमें निरंतरता बनी रहे।चुनाव का संचालन जितने बेहतर तरीके से होगा विजय भी उतनी ही बड़ी मिलेगी।वोटिंग अभी लगभग 20 दिन का समय है,इस समय में हर वोटर,हर घर तक कम से कम तीन बार सम्पर्क हो जाये,ऐसा खांका खिंचकर काम करे।सभी पन्ना प्रमुख से बराबर सम्पर्क कर उन्हें सक्रिय रखा जाये।
*प्रथम चरण में मिला भारी समर्थन*
विधानसभा चुनाव संचालन समितियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि संचालन समितियों के बेहतर प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर आज प्रथम चरण के वोटिंग में भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है।जो सूचना मिली है कि आज भाजपा के पक्ष में जैसे मत पड़ रहे है वैसे स्पष्ट हो चुका है कि इस बार भी भाजपा अपने बल पर 300 से अधिक सीटे जीतेगी।
*विपक्ष ने माना लिया हार*
अभी पहले चरण का वोटिंग आज हुआ है और विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली है।
अपने बूथों पर सन्नाटा देख कर विपक्ष सदमे में आ गया है और विपक्ष द्वारा इवीएम (EVM) को दोष देना शुरू हो गया है।
*सदस्यों से ली जानकारी*
प्रदेश सह चुनाव प्रभारी भाजपा विवेक ठाकुर ने देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना और बरहज की चुनाव संचालन समिति के सदस्यो से बारी-बारी से उनके दायित्व और काम की जानकारी ली और जहा जरूरत पड़ा संचालन समिति के सदस्यों को काम करने के तरीके को भी बताया।
*बैठक में रहे उपस्थित*
जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,अजय शाही,संजय सिंह,प्रमोद शाही,रमेश सिंह,कृष्णानाथ राय,अरुण सिंह,हरिचरन कुशवाहा,संजय राव,अम्बिकेश पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह आजाद,सजल झा, संजय पाण्डेय,अरविन्द सिंह,जितेंन्द्र गुप्ता,विजय श्रीवास्तव,रमेश सिंह,उमेश मल्ल,राजेन्द्र विक्रम सिंह,रामाज्ञा चौहान, जीवनपति त्रिपाठी,तेजबहादुर पाल, रामेश्वर पाण्डेय,नागेशपति त्रिपाठी, योगेश प्रजापति,नवीन सिंह, अभयानंद तिवारी,रामजोखन निषाद,दीनबन्धु सिंह,प्रमोद सिंह,दीपक जायसवाल आदि।