डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा ने थामा भाजपा का दामन
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भापारारानी के पूर्व सपा सांसद हरिवंश सहाय के पुत्र व सपा नेता डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा ने लखनऊ में भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समर्पण त्याग राष्ट्रहित में है ,और नए भारत के निर्माण के लिए भाजपा की नीतियां सराहनीय है और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आगामी 2022 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इसमें कहीं ना कोई संशय है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान मजदूरों की पार्टी है और इस करोना काल में योगी सरकार का प्रयास को पूरे प्रदेश वासियों ने सराहना की है, डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मैं हर्ष व्याप्त है,