जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास: सभाकुवंर
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर कुशवाहा ने गुरुवार को क्षेत्र के बहियारी बघेल,महुजा,करमुआ,चनुकी,दिस्तौली,मदनचक,कोड़रा,धवरकन, कल्याणी,रुचापार,लाखोपार आदि गांवों में संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। बहियारी बघेल में उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन को रुपए 1500 किया जाएगा। 60 वर्ष के ऊपर की महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की बसों में मुफ्त में यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला गैस धारक महिलाओं को साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करा कर प्रदेश के नक्शे में शीर्ष स्थान पर स्थापित करने का काम करूंगा। जनसंपर्क कार्यक्रम भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डाक्टर अरविंद सहाय, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, संतोष पटेल, हरिकेश कुशवाहा, विवेक सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, मंटू पटेल, संदीप कुशवाहा, अमरेंद्र मौर्या, शैलेश सहाय, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।