चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा कर भाजपा को वोट देने का आग्रह किया
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन मिडिया प्रभारी देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में देवरिया नगर में पद यात्रा कर भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।पद यात्रा कसया रोड केंद्रीय चुनाव कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक,कचहरी,पोस्टमार्टम चौराहा,बस स्टेशन, राघव नगर,रामलीला मैदान होते हुये सुभाष चौक पर समाप्त हुआ।पद यात्रा में शामिल गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री निर्मला सुनील बाधवानी ने कहा कि महिलाओं को जितना सम्मान भाजपा की सरकार में मिला है,उतना किसी और सरकार में नही मिला।प्रदेश में दुबारा सरकार भाजपा की बनी तो कालेज की मेधावी छात्राओं मुफ्त स्कूटी दिया जायेगा, जिससे उनका जीवन बेहतर होगा। भाजपा की सरकार फिर आयी तो गरीब बेटियों को सामूहिक विवाह में 1 लाख रुपये की सहायता दी जायेगी,60 वर्ष से ऊपर के उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ भी दिया जायेगा।सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगुनी की जायेगी।निराश्रित महिलाओं,विधवाओं,बुजुर्गों तथा दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देकर मान बढ़ाने का काम किया जायेगा।
इस दौरान भारती शर्मा ,मिनती सिंह,तारा सिंह,यशोदा देवी,विजय लक्ष्मी सिंह,ममता शाह,शांति देवी,किरन गोंड़,अम्बिकेश पाण्डेय, संजय राव, हेमंत मिश्रा आदि रहे।