पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भाजपा सलेमपुर द्वारा महदहा स्थित एक मैरेज हॉल में देवरिया – कुशीनगर विधानपरिषद स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 रतन पाल सिंह के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों,जनकल्याणकारी योजनाओं,बेहतर कानून व्यवस्था ठीक होने के साथ ही विकास कार्यों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है, जिसका परिणाम विधान सभा चुनाव में स्पष्ट तौर पर पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर जनता ने प्रमाणित कर दिया है, जबकि विपक्ष की गलत नीतियों एवं भ्रामक प्रचार प्रसार को पूरी तरह खारिज कर दिया। इसलिए सभी स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर उन्हें उच्च सदन में भेजने का काम करे।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रतनपाल सिंह आप की बातों को बुलंद करने वाले है।आपलोगो को भारतीय जनता पार्टी के नीतियो में विश्वास है तभी आप यहां आए है।आप
गांव के विकास का वादा करके चुनाव जीत कर आये है। केंद्र और प्रदेश में सरकार भाजपा की है और अगर गांवो में भी भाजपा की सरकार बनानी है तो स्थानीय निकाय में भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह को विजयी बनावे।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि कहा कि प्रदेश ओर देश में डबल इंजन की सरकार है। विधान परिषद स्थानीय विकाय क्षेत्र में विकास को नई गति प्रदान हो, इसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रधान हो या फिर बीडीओ अथवा जिला पंचायत सदस्य उनके अधिकार व सम्मान के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े मिलेंगे। यदि उन्हें अवसर दिया तो देवरिया-कुशीनगर निकाय क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रतनपाल सिंह के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों से वोट करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह के समर्थन में सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एकजुट होकर विजयी बनाने की अपील की।
सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह बबलू ने सभी अतिथियों एवम पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय निकाय चुनाव ब्लॉक प्रभारी अशोक पांडेय ने किया।
उक्त अवसर पर संजय सिंह,अमित सिंह बबलू,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अभिषेक जायसवाल,सम्पूर्णानन्द गुप्ता,राजेश मिश्रा,राजेश उर्फ मंटू सिंह,राजीव सिंह पहाड़ी,पुनीत शाही,रविन्द्र श्रीवास्तव, हाकिम सिंह,अजय दुबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,ओमप्रकाश सिंह,नीरज शाही,संजय दुबे,भोला बाबा,विनय पांडेय,अनुप उपाध्याय,अनूप मिश्रा,प्रदीप गोंड़,अमित उपाध्याय,मनीष मिश्र,कृष्णमुरारी पांडेय आदि मौजूद रहे।