10 अप्रैल को पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का होगा आयोजन
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले म भाजपा किसान मोर्चा देवरिया कल 10 अप्रैल , दिन – रविवार को जिला पंचायत सभागार में दिन में 10.30 बजे से किसान सभा/ किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा के साथ जनपद के 101 किसानों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार की समग्र ग्राम विकास मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने दिया।