सदर विधायक ने निभाया फर्ज,प्रस्तावक महिला को दिया E-रिक्शा
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने एक मेहनतकश महिला निशा तिवारी को अपना प्रस्तावक बनाया था। विगत दिनों में विधायक को यह खबर लगी कि निशा तिवारी का ई रिक्शा अब बाजार में नही दिख रहा है। इसका कारण यह है कि परिवार में किसी के बीमार होने के वजह से वह ई रिक्शा का किराया नही दे पाई जिसके वजह से उनका रिक्शा जमा हो गया है। उनके ई रिक्शा का किराया प्रतिदिन 350 रुपए था और परिवार में किसी के बीमार होने के वजह से वह किराया बढ़ गया था। इस पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने तुरंत यह निर्णय लिया और एक नया ई रिक्शा लेकर निशा तिवारी के पास जा पहुँचे। अब निशा के पास खुद का एक नया ई रिक्शा है। अब उन्हें न तो किराया भरना पड़ेगा और न ही ई रिक्शा चलाने के लिए कोई समय की पाबंदी।