भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के पदाधिकारियों की हुयी बैठक
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार भाजपा कार्यालय पर हुयी।बैठक में पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर समीक्षा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा भारती शर्मा ने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान में हम सभी को इसलिये लगाया गया है कि हम सभी महिलाओं से सम्पर्क करें और पार्टी कोष में उनकी इच्छा अनुसार 5 या 50 या 100 या 500 या 1000 रुपये डोनेट कराये।इस काम को करने से हम सभी भी एक नयी महिला से जुड़ेंगे और वो महिला भी पार्टी के बारे में जानेगी।पार्टी की तरफ से आग्रह किया गया था कि महिला मोर्चे की प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम 50 लोगो से डोनेशन करवायेंगी।जिन लोगो ने करा दिया है वे अपनी सूची जिलापर लाकर मुझे या मोर्चे के जिलामहामंत्री को जमा कर दे।जिन पदाधिकारीयों ने नही किया है वे लोग 7 तारीख मई तक डोनेशन करवाकर 8 तारीख को सूची जमा कर दे।यह पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है,इस अभियान में हम सभी को उत्साह से भाग लेकर काम करना चाहिये।भाजपा की मोदी और योगी सरकार महिलाओ के भले के लिये बहुत ही काम कर रही है।केंद्र की मोदी सरकार की तो कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं।मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं।जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है।सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।मुझे विश्वास है कि इस माइक्रो डोनेशन अभियान में भी महिला मोर्चा की बहने किसी से कम नही रहेंगी और सबसे अधिक डोनेशन करवाने का काम करेंगी।
इस दौरान मिनती सिंह,पूनम शर्मा,सरिता पाण्डेय,तारा सिंह,राजकुमारी देवी,आशा ओझा,डा. सीमा तिवारी,प्रमिला सिंह आदि रहे।