थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट मे वांछित 25000/ रूपये के इनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट मे वांछित 25000/ रूपये के इनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार |
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दीनांक-09.05.2022 को थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरामदन गोपाल से अभियुक्त सुनील यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव सा0 पिपरामदन गोपाल थाना रामपुर कारखाना, जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0617/2021 धारा-धारा-3(1) गैंगेस्टर ऐक्ट में वर्ष 2021 से वांछित चल रहा था । जो थाना कोतवाली का 25000रू0 इनामिया अभियुक्त था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. सुनील यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव सा0 पिपरामदन
गोपाल थाना रामपुर कारखाना, जनपद-देवरिया
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
01.थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थाना रामपुर
कारखाना देवरिया
02.का0 बाबूलाल यादव थाना रामपुर कारखाना देवरिया
03.का0 सूरज कुमार थाना रामपुर कारखाना देवरिया
04.म0का0 मन्जूलता देवी थाना रामपुर कारखाना
देवरिया
05.म0का0 बेबी पाण्डेय थाना रामपुर कारखाना देवरिया