संपत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या, गांव में पसरा मातम
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवतहा गांव में बुधवार की सुबह गला काटकर दो सौतेले भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
देवतहा गांव निवासी श्रीनिवास की दूसरी पत्नी मंशा देवी के बड़े पुत्र 18 वर्षीय अजय और 15 वर्षीय अभिषेक घर में सो रहे थे। तभी श्रीनिवास की पहली पत्नी मंशा देवी और उसके पुत्र राजू ने दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया। मां- बेटे ने मिलकर दोनों भाइयों की गला काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विदेश रहता है श्रीनिवास
देवतहा गांव के श्रीनिवास विदेश में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की है। पहली पत्नी कुसुम के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र जितेंद्र भी विदेश गया है। घर पर पहली पत्नी कुसुम और दूसरा पुत्र राजू रहते हैं। दूसरी पत्नी मंशा भी घर पर ही रहती है। मंशा के दो पुत्र 18 वर्षीय अजय व 15 वर्षीय अभिषेक थे।
दोनों पत्नियों में संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
श्रीनिवास की दोनों पत्नियों में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 15 दिन पूर्व भी दोनों महिलाओं में घर खर्च को लेकर कहासुनी हुई थी। इन सब के बीच नाराज पहली पत्नी व उसके बेटे ने मिलकर दूसरी पत्नी के दोनों बेटों को मौत के घाट उतार दिया है।
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
एक घर के दो सगे भाइयों की हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। उधर, मृतकों की मां का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। उसकी दहाड़ सुनकर आसपास के लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। वहीं लोगों के बीच तरह- तरह की चार्चाएं हो रही हैं।