मोदी के सर्वमान्य होने के कारण अमेरिका- चीन की सरजमीं पर लगते हैं भारत माता के जयकारे :स्वतंत्र देव
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन ब्यूरो देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले. ए भारत के प्रधानमंत्री आज अमेरिका- चीन या किसी भी देश की सरजमीं पर उतरते हैं तो भारत माता की जय कारे लगते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने विश्व के पटल पर इतिहास कायम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण कर काशी को विश्व के मंच पर ला खड़ा किया है। इस कॉरिडोर के तैयार होने से बनारस में रोजगार में इजाफा हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में आज गुंडे, अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर कहीं अन्यत्र छिप गए हैं।
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवगांव,गौरीबाजार के चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज के मैदान में एक सभा को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि देश है तो हम हैं। हम अपने देश के सम्मान की रक्षा करना जानते हैं और इसी बल पर आने वाले 2022 के चुनाव में सूबे में दुबारा भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।
*ग्रुप कैप्टन वरुण और पूर्व विधायक को दिया श्रद्धांजलि*
तमिलनाडु में हुये हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक दिन पूर्व अपने प्राण त्याग देने वाले देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि वरुण केवल देवरिया के लाल नही ,वह पूरे देश के लाल थे।हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत समेत अपनी जान गवाने वाले सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके चरणों मे प्रणाम करता हूँ।
पूर्व विधायक प्रमोद सिंह एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे।एक विधायक अथवा एक समाज सेवक के रूप में जो काम किया था,उसे देवरिया हमेशा याद रखेगा।
*सफल होना है तो करो पांच काम-स्वतंत्र*
गौरीबाजार में पूर्व विधायक प्रमोद की श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि अगर जीवन मे सफल होना है तो पांच काम जरूर करो। माता-पिता की सेवा करो,उनके चरणों मे रोज बैठो। नन्हे-मुन्हे बच्चों पर गुस्सा कभी न हो,उन्हें प्यार दो।अपनी माँ और पत्नी पर हाथ कभी मत उठाओ। छोटी -छोटी बात पर भाई से भाई या पड़ोसी से झगड़ा मत करो।अगर ये काम कर लिये तो जीवन मे सफल होने से कोई नही रोक सकता।
*नेताओ को दिया नसीहत*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओ को नसीहत देते हुये कहा कि अगर सफल नेता बनना है तो रोज 1 घण्टे स्वच्छता अभियान चलाओ ,कोई तुम्हे नेता बनने से नही रोक सकता।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायक पवन सिंह व अनुपमा यादव ने गीत गाया जिससे उपस्थित जन सैलाब झूमने पर मजबूर हो गया।
*भोजपुरी स्टार को किया सम्मानित और सुना गाना*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह को राममंदिर का स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहना सम्मानित किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पर पवन सिंह ने “देश का बेटा है मोदी” गाना गाया।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, पूर्व विधायक जी एम सिंह, रतनपाल सिंह, विजय कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल ,नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ,पूर्व विधायक प्रमोद सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ पंकज सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,अजय शाही,संदेश सिंह,संजय पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,निर्मला गौतम,राजेन्द्र मल्ल,सतेंद्र मणि, अरविन्द चौहान,जितेंन्द्र सिंह,पवन मिश्रा, भारती शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।