देवरिया जिले मे सातों विधानसभाओं के मण्डल के सोशल मीडिया साइबर योद्धाओं की हुयी वर्चुअल बैठक
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे भारतीय जनता पार्टी देवरिया जनपद के सातों विधानसभाओं देवरिया सदर, रामपूर कारखाना, पथरदेवा, भाटपाररानी, सलेमपुर, बरहज, रूद्रपुर के अंतर्गत सभी मण्डल के सोशल मीडिया साइबर योद्धाओं की वर्चुअल बैठक आज हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व प्रदेश संयोजक राजस्थान प्रदेश/ प्रवासी गोरखपुर क्षेत्र अविनाश जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह चुनाव टोटल डिजिटल माध्यम से ही होगा।इसलिये पार्टी इस चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटें जीते इसके लिये आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका में है।पार्टी के कार्यो और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से आम लोगो तक रोज पहुचाते रहे।भाजपा के उपलब्धियों से सम्बंधित किसी के द्वारा किये गये हर प्रकार के पोस्ट को शेयर,लाइक,कमेंट,रीट्वीट करके अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाते रहे।
क्षेत्रीय संयोजक, सोशल मीडिया,गोरखपुर क्षेत्र आर्केश दूबे ने कहा कि चुनाव तक आप सभी को रुकना नही है,थकना नही है।पूरी मेहनत से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है।
श्रुति कुमार अग्रहरि व पीयूष मिश्रा ने सभी विधासभाओ का वृत लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक, भाजपा सोशल मीडिया तेजबहादुर पाल सोनू ने किया।
बैठक का संचालन सभी विधानसभा संयोजकगण ने अपने-अपने विधानसभा का किया।
बैठक में जिला सह-संयोजक- राहुल कुमार शास्त्री, सत्यम शाही, बृजेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजकगण – शुभम त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, आनंद पियूष, प्रणेन्द्र त्रिपाठी (धीरज), मनोज भगत, रंजीत त्रिपाठी ,बालमुकुंद मण्डल संयोजक- पंकज विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, राहुल पाण्डेय, प्रखर तिवारी, करन राव,शन्नी राजभर ,राजन मल्ल,यशवंत शाही सहित सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।