डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के पूर्व सपा सांसद हरिवंश सहाय के पुत्र डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फूल माला से लादकर भव्य स्वागत किया। डॉ अरविंद सहाय कुशवाहा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी सदस्य चाहे वह पदाधिकारी हो यह सामान्य कार्यकर्ता हो सभी का सम्मान बराबर रहता है और भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास और सभी का विश्वास के तहत राष्ट्रहित में समर्पित है यहां हर सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के, सभी को मिल रहा है , आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मैं प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है पूर्वांचल को एम्स मेडिकल कालेज की सौगात फ़र्टिलाइज़र को चालू कराना यह पूर्वांचल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, और 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। स्वागत करने वालों में मिंटू वर्मा, संजय जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, मंटू पटेल, आनंद पियूष उपाध्याय, पवन कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे