बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन मिडिया प्रभारी देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के सामने शनिवार दोपहर खेत से चारा काटकर लौट रही महिला, बाइक की चपेट में आ गई। महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।
भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ अफगान के सहला टोला निवासी इंद्रावती देवी (55) पत्नी स्व. गुमाई राजभर शनिवार दोपहर को चारा काटकर घर लौट रही थी। वह भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर पैदल आ रही थीं। उसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक की वह चपेट में आ गईं। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक बाइक लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे बेटे अनिल राजभर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों ने कांग्रेस नेता डॉ. सत्य नारायण शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक की चपेट से महिला की मौत हुई है। केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
spot_img
PREVIOUS ARTICLE
गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
SIMILAR ARTICLES
3 मार्च को जनपद को मतदान में अव्वल लाने का लिया संकल्प
भटनी FEBRUARY 28, 2022
देवरिया टाइम्स।विधानसभा चुनाव में जनपद मतदान में अव्वल आये इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। भटनी में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता…
हर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का छात्रों ने लिया संकल्प
भटनी FEBRUARY 25, 2022
देवरिया टाइम्स।सेंट जेवियर स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीनियर वर्ग के छात्रों ने अपने आस पास के मतदाताओं को…
Advertisment
spot_img
ताजा खबर
भटनी:बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
तीन चरणों में छूटे बच्चों और गर्भवती का होगा टीकाकरण,सात मार्च से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0
Logo
होमउत्तर प्रदेशदेवरियागोरखपुरपूर्वांचलअपराधसांस्कृतिकसमस्याCHECKOUTMY ACCOUNTLOGIN/REGISTER