उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक
1 min read
रिपोर्टर – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे दिनांक 01/04/2022 को उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर जिला देवरिया की बैठक शिव कटरा मे श्री सुधाकर गुप्त की अध्यक्षता में हुई जिसमे व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री श्री शिवा कांत तिवारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर जिला देवरिया के डॉक्टर द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त डॉक्टर को निलम्बित किये जाने की मांग शासन से की गई।
बैठक मे लोगो ने एक स्वर से डॉक्टर के अशोभनीय आचरण की भर्त्सना की तथा कहा कि उक्त डॉक्टर इस केन्द्र पर बहुत दिनों से कार्य कर रहे हैं जिससे घूटन महसूस कर रहे हैं और मरीजों से गलत व्यवहार करते हैं। यदि तत्काल उक्त डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
बैठक मे सुधाकर गुप्त ,संजय पांडे,रवि रौनियार,मेराज, बसन्त जायसवाल,गोपाल जी गुप्त,राजेश कुमार गुप्त,महेश जायसवाल,बिनु मद्धेशिया,रामाज्ञा पटवा,ओम प्रकाश प्रजापति,मंटू जायसवाल,दीपू,विश्वनाथ तिवारी,मेवा लाल, धर्मेन्द्र वर्मा,राजू,आदि उपस्थित थे।