थाने पहुंची महिला को पहले कराया भोजन फिर किया केश दर्ज
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे मारपीट में घायल महिला के शनिवार को थाने पहुंचने पर जब एसओ को महिला के भूखा होने की जानकारी मिली तो उसे भोजन कराया। मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
महुआडीह थाने के हेतिमपुर के कुवरटोला गांव की रहने वाली सरस्वती देवी (75)पत्नी स्व.सत्तन निषाद की भूमि को गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जिसका विरोध महिला और उसके परिवार के लोगों ने किया तो हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला शनिवार की सुबह थाने पर पहुंची।
पीड़िता ने समाधान दिवस पर थानेदार को प्रार्थना पत्र दिया। थानेदार ने हल्का सिपाही को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी ली। मामले की जानकारी होने पर थानेदार ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला कांस्टेबल ने थानेदार को बताया कि बूढ़ी महिला शुक्रवार से ही भोजन नहीं किया है। एसओ ने अपने कक्ष में ले जाकर भोजन कराया और घर भेजा।