जिलाधिकारी ने किया नवीन सब्जी व फल मंडी निरिक्षण
1 min read
रिपोर्ट – सद्दाम हुसैन जिला रिपोर्टर देवरिया
देवरिया: (उ0प्र0) देवरिया जिले मे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर नवीन मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर में अवैध कब्जा मिलने पर नाराजगी
जतायी और उसे शीघ्र हटाने के लिए कहा। साथ ही प्रभारी मंडी सचिव के वेतन आहरण पर अवैध कब्जा हटाने तक रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी श्री सिंह आज दोपहर नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वे मंडी सचिव कार्यालय में गए और विभिन्न पटलों का जायजा लिया। परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों में से चार बंद मिले जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। इसके पश्चताप उन्होंने मंडी परिसर का भ्रमण किया जिसमें उन्हें अवैध कब्जा दिखा। उन्होंने इसे शीघ्र
हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध कब्जा हटने तक प्रभारी मंडी सचिव के वेतन आहरण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में अवैध कब्जा होना गंभीर प्रकरण है।
जिलाधिकारी ने कहा परिसर की जर्जर सड़के बारिश से पूर्व ठीक करा ली जाएं। किसी भी दशा में मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। मंडी परिसर में व्याप्त गंदगी पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान उपनिदेशक प्रशासन एवं विपणन कौशल
किशोर सिंह, प्रभारी मंडी सचिव दिवाकर उपाध्याय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।